MLA Aakya and supporting officials received grand welcome on their return home.

Was included in BJP on Saturday in the program organized at the state BJP office.
चित्तौडगढ। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या समर्थक 16 पदाधिकारीयो को शनिवार को जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश चुनाव सहप्रभारी विजया राहटकर, अनुशासन समिति अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी व विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की उपस्थिती में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उपरना ओढ़ाकर पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी।
रविवार को विधायक आक्या व भाजपा में पुनः शामिल किये गये समर्थक पदाधिकारीयो के जयपुर से चित्तौडगढ़ आगमन पर गंगरार स्थित टोल प्लाजा पर बढ़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहां से बड़ी तादाद में वाहनों का काफीला रेली के रूप में चंदेरिया, कलेक्ट्री चैराहा होते हुए महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग पहुंचा। समुचे रास्ते कार्यकर्ताओ का जोश देखते ही बनता था। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा विधायक आक्या का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मालाओ से लाद दिया। इस दौरान चित्तौडगढ़ की एक ही शान, चंद्रभान चंद्रभान आदि नारो से समुचा माहोल गुंजायमान हो उठा।
महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह स्थल पर भव्य मंच बनया गया था जिस पर विधायक आक्या के साथ भाजपा में पुनः शामिल किये गये आक्या समर्थक पदाधिकारी विराजमान थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने कहां की उन्होने हमेशा पार्टी के वफादार कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। भाजपा एक बड़ा परिवार है और परिवार में छोटी मोटी बाते होती रहती है जिसे भूल कर परिवार के कुनबे को हमें आगे बढाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश प्रगति व खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के इन कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओ को हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है तथा अबकी बार चार सौ पार के नारे को सार्थक करते हुए चित्तौडगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सी पी जोशी को एक बार पुनः भारी मतो से विजयी बनाना है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक व पूर्व डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व प्रधान नारायण सिंह नारेला, सीकेएसबी चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, पंचायत समिति भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, नगर परिषद के पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, रोहिताश जाट, रतन डांगी, पवन आचार्य, दिनेश शर्मा, सुरेश जैन भदेसर, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कर्नलसिंह राठौड़, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर, पूर्व जिला मंत्री हरिसिंह जाट, पूर्व मण्डल महामंत्री एवं पार्षद अनिल ईनाणी, पूर्व मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, लाला गुर्जर, पूरण सिंह राणा, बालकिशन भोई, नरेश जाट, लिटिल भट्ट, कैलाश चोखड़ा, नवीन पटवारी, अशोक रायका, पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत आदी मंचासीन थे।
https://youtu.be/h_257y6Nnmc?si=WbtBTDOKO0Ga-Ffp
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






