PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अफीम की तस्करी के मामले में 12 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

अफीम की तस्करी के मामले में 12 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Accused absconding for 12 years in illegal opium smuggling case arrested

The accused had provided two kilos of opium to a smuggler from UP.

चित्तौड़गढ़। तस्कर को दो किलो अवैध अफीम उपलब्ध कराने के मामले में 12 साल से वांछित अपराधी को कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीतामऊ से डिटेन कर गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 12 वर्ष पहले सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा ओछड़ी चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान उत्तरप्रदेश के आर्यपुरी केराणा पुलिस थाना केराणा जिला मुजफ्फरपुर निवासी मिन्टू उर्फ विजय कुमार पुत्र खचेडु उर्फ ओमप्रकाश कसव के कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध अफीम जप्त कर मिन्टू को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान कोतवाली थानाधिकारी द्वारा किया जा रहा था। मामले में मिन्टू उर्फ विजय कुमार कसव ने उक्त अवैध अफीम मध्यप्रदेश के सालरिया पुलिस थाना सीतामऊ जिला मंदसौर निवासी मुन्ना उर्फ मांगीलाल पुत्र सत्यनारायण पोरवाल महाजन से खरीदना बताया। मामले में मुन्ना उर्फ मांगीलाल पोरवाल महाजन की वर्ष 2012 से ही तलाश की जा रही थी।
एएसपी परबत सिंह एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशानुसार एसएचओ कोतवाली संजीव स्वामी द्वारा गठित टीम कांस्टेबल नन्दलाल व रवि कुमार द्वारा आसुचना संकलन कर 12 वर्ष से फरार एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत वांछित आरोपी मुन्ना उर्फ मांगीलाल पुत्र सत्य नारायण पोरवाल को सीतामऊ जिला मंदसौर एम.पी. से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जिससे अवैध अफीम के संबंध में पूछताछ तफ्तीश जारी है।

यह खबरे भी पढ़ें…

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *