PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 10 कार्टून देशी शराब सहित कार जब्त, चालक गिरफ्तार - Chittorgarh News

10 कार्टून देशी शराब सहित कार जब्त, चालक गिरफ्तार

SHARE:

DST’s continuous action against illegal liquor 

Car with 10 cartoon country liquor seized, driver arrested 

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 10 कार्टून अवैध देशी शराब सहित अल्टो कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर जिले में अवैध शराब की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि सदर चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में रिठोला से महेशपुरम् होकर ओछड़ी की तरफ आने वाली बिना नंबर की सफ़ेद अल्टो कार में अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया। जिस पर थाने से नगजीराम सहायक उपनिरीक्षक ने जाप्ते सहित ओछड़ी तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक महेशपुरम् की तरफ से आती हुई उक्त अल्टो कार दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देख, चालक ने नाकाबंदी से पहले गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से रोका | पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में 8 कार्टून लायन देशी मदिरा व 2 कार्टून देशी राणा मदिरा के कुल 10 कार्टून मिले, पुलिस ने चालक से शराब को अपने कब्जे रख परिवहन करने से संबंधित अनुज्ञा पत्र/लाइसेंस के बारे में पूछा तो किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर पुलिस ने उक्त देशी शराब को मय कार को जब्त कर चालक प्रतापगढ़ जिले के झगडावतों की गली निवासी विजय पाल सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *