PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कपासन में निकला सीमा सुरक्षा बल व पुलिस का संयुक्त रूट मार्च - Chittorgarh News

कपासन में निकला सीमा सुरक्षा बल व पुलिस का संयुक्त रूट मार्च

SHARE:

चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व आमजन के मन में कानून व्यवस्था का एहसास करने के लिए एरिया डोमिनेंस के तहत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त मतदान करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने कपासन कस्बे के प्रमुख मार्गो पर रूट मार्च किया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार रविवार को कपासन कस्बे में निकले फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी कपासन अनिल सारण ने किया जिनके साथ थानाधिकारी कपासन रतन सिंह व अर्ध सैनिक बल के निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस व बल के अधिकारी जवान उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *