

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किसानों को नहीं मिला पर्याप्त पानी
सीएम शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने सिंचाई की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वर्षों तक लटकाए रखा और किसानों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। हमने सरकार बनते ही एकीकृत ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को क्रियान्वित करने का कार्य किया है। ईआरसीपी पर केन्द्र और मध्य प्रदेश के साथ एमओयू कर इस परियोजना पर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। साथ ही, हमारी सरकार ने ताजेवाला हेड वर्क्स से शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने की कई दशकों से लंबित परियोजना के लिए ऐतिहासिक एमओयू भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उदयपुर में देवास तृतीय एवं चतुर्थ परियोजना की नींव रखी है, जिससे आने वाले समय में उदयपुर की झीलों में जल उपलब्धता के साथ ही चित्तौड़गढ़, राजसमंद सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों की पेयजल की समस्या का समाधान भी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि आज जैसलमेर के पोकरण में आयोजित हुए भारत शक्ति अभ्यास के तहत भारतीय सेनाओं के शौर्य प्रदर्शन ने राजस्थान के स्वाभिमान को बढ़ाया है। इससे पहले भी पोकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण का साक्षी बना था।
सीएम शर्मा ने निम्बाहेड़ा से मंगलवाड तक 40 किलोमीटर लम्बी 4 लेन सड़क निर्माण की घोषणा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने छोटी सादड़ी में अपर जिला न्यायालय खोलने, कृषि उपज मण्डी समिति निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी में कार्यालय भवन, किसान कलेवा भवन सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
– पीएमजीएसवाई फेस 3 में निर्मित अंबामाता से माराजिवी सड़क, मांगरोल अरनोदा सड़क
एवं एनएच 79 से लसड़ावन सड़क
– नीमच फाटक से कदमाली ब्रिज तक सड़क चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य
– डीएमएफटी में निर्मित चंगेड़ी से बावड़ी खेड़ा सड़क निर्माण, शारदा पेट्रोल पंप से
मेवातों की झोपड़ी तक सड़क डामरीकरण एवं खेल स्टेडियम अरनिया जोशी के
निर्माण कार्य
– नवनिर्मित उप तहसील भवन, कनेरा
– हुकेडिया एनिकट निर्माण कार्य जलोदा जागीर, छोटी सादड़ी
– पालखंदा एनीकट का मरम्मत कार्य, जलोदा जागीर, छोटी सादड़ी
– पीएमश्री योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जावदा द्वितीय,
निम्बाहेड़ा में विकास कार्य
– 33/11 केवी जीएसएस, नारायणी चौकी, छोटी सादड़ी
– 33/11 केवी जीएसएस, वसुंधरा विहार, निम्बाहेड़ा
– बाड़ी मानसरोवर बांध के अधिशेष जल से 600 हेक्टेयर अतिरिक्त कमांड क्षेत्र में सोलर
आधारित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का निर्माण कार्य
– आईटीआई कॉलेज, कारूंडा का शिलान्यास
– भावलिया बांध के अधिशेष जल से 150 हेक्टेयर अतिरिक्त कमांड क्षेत्र में सोलर आधारित
सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






