PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बॉर्डर बैठक में अवैध व नकली मदिरा उत्पादन वितरण, अवैध हथियार पर रोकथाम पर विचार विमर्श - Chittorgarh News

बॉर्डर बैठक में अवैध व नकली मदिरा उत्पादन वितरण, अवैध हथियार पर रोकथाम पर विचार विमर्श

SHARE:

  • Interstate border meeting held in view of Lok Sabha elections,
  • Collector-SP joined through web conferencing   

चित्तौड़गढ़। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को वेब कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित हुई। इसमें चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी सुधीर जोशी भी शामिल हुए। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना रहा।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया वेब कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित उक्त बॉर्डर मीटिंग में चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के नीमच व मंदसौर जिले सहित राजस्थान के भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ व झालावाड़ जिले के जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जुड़े थे।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने की अवधि के दौरान राज्य में अवैध मदिरा के उत्पादन, भंडारण एवं वितरण के साथ ही नकली शराब, अवैध हथियार, नकदी एवं गुंडा तत्वों के राज्य में आने से रोकथाम, कानून व्यवस्था एवं सीमावर्ती मतदान केंद्रों के लिए आयोजित इस मीटिंग में चित्तौड़गढ़ जिले के मतदान केंद्रों की जानकारी साझा की गई। वहीं जिले में जहां-जहां बॉर्डर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, उनसे अवगत कराया गया। मीटिंग में जिलों की सीमा की भौगोलिक जानकारी के साथ सभी जिलों के वांछित अपराधियों की सूचना भी साझा की गई।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *