चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान देवनारायण की 1112वीं जयंती पर गुर्जर समाज एवं सर्व समाज द्वारा भगवान देवनारायण की कलश एवं शोभायात्रा 15 फरवरी गुरूवार को रखी गयी हैं। यह शोभायात्रा प्रातः 9 बजे पाडनपोल से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सैंथी भगवान देवनारायण मन्दिर पर सम्पन्न होगी। यात्रा के दौरान कलश लिए महिलाएं एवं भगवान देवनारायण जी की झांकी घोडे एवं डीजी बेण्ड बाजों के साथ यात्रा निकाली जाएगी।
कर्नल किरोडीमल बेंसला संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुर्जर ने बताया कि सैंथी स्थित भगवान देवनारायण मन्दिर को नीलाखुर मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है, यहां मन्दिर के विषय मे बताया जाता है कि भगवान देवनारायण मालवा से मेवाड़ जाते समय यहॉ पर कुछ दिनों तक विश्राम लिया था जहॉ पर देवनारायण का घोड़ा रूका वहां पर आज भी घोड़े के खुर के निशान पत्थर पर मौजुद हैं। भगवान देवनारायण के दर्शन के लिए लोग आते थे उनमे से दुखी व्यक्ति का दुख दूर करने के लिए भगवान देवनारायण ताम्बे के तार से बिटी/अंगुठी (रिंग) बनाकर दुखी आदमी को पहनाने के लिए देते थे जिससे उसके दुख दूर हो जाते थे।
इसके साथ और भी कई कथाएॅ जुडी है उसमें से एक कथा यह है कि एक सारंगदेव साजी की है जो 80 वर्ष के थे और चित्तौडगढ के निवासी थे जो स्वर्ग सिधार गये थे उनकी धर्मपत्नि जेतुबाई लाश को लेकर भगवान देवनारायण के पास गयी थी, भगवान देवनारायण ने सांरगदेव साजी को जिन्दा कर 25 वर्ष का लड़का बना दिया और जेतुबाई को 20 वर्ष की कन्या बना कर जोड़ी को नौजवान बना दिया। जेतु बाई को मायरा पहनाया और अपनी धर्म बहिन बना नाम अमर कर दिया।

- राजनीति:
*पूर्व राज्य मंत्री जाड़ावत पूर्व सीएम गहलोत से की मुलाकात – Chittorgarh News*
पूर्व राज्य मंत्री जाड़ावत ने पूर्व सीएम गहलोत से की मुलाकात
- क्राइम न्यूज:
*फर्जी ईनामी योजना में 50 लाख की ठगी के शिकार ग्रामवासियों ने एसपी ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग – Chittorgarh News*
फर्जी ईनामी योजना में 50 लाख की ठगी के शिकार ग्रामवासियों ने एसपी ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग
*कार से 1 क्विंटल से अधिक डोडा चुरा जब्त – Chittorgarh News*
- सामाजिक:
*जौहर स्मृति संस्थान की वार्षिक आमसभा सम्पन्न – Chittorgarh News*
- अच्छी ख़बर:
*चित्तौड़ कि बेटी हर्षा के ऑस्ट्रेलिया में एसपी बनने पर परिवारजनों का किया अभिनंदन – Chittorgarh News*
चित्तौड़ कि बेटी हर्षा के ऑस्ट्रेलिया में एसपी बनने पर परिवारजनों का किया अभिनंदन
- किसान:
*डोडो की चिराई के साथ किसानों ने डाला खेतों पर डेरा – Chittorgarh News*
- प्रशासन:
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण – Chittorgarh News*
- चुनाव:
*लोकसभा चुनाव में ज़िले में कुल 13 लाख 73 हजार 559 मतदाता करेंगे मत प्रयोग – Chittorgarh News*
लोकसभा चुनाव में ज़िले में कुल 13 लाख 73 हजार 559 मतदाता करेंगे मत प्रयोग
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






