PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की - Chittorgarh News

उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

SHARE:

चित्तौड़गढ़। भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई  । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि जिलाध्यक्ष जाट ने दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक भारतीय विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, एकात्म मानववाद के प्रणेता, इतिहासकार और पत्रकार थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी कार्य क्षमता व परिपूर्णता के गुनो से प्रभावित होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उनके लिए गर्व से सम्मानपूर्वक कहते थे यदि मेरे पास दो दीनदयाल हो तो मैं भारत का राजनीतिक चेहरा बदल सकता हूं। इस दौरान दीनदयाल अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए। श्रद्धाजलि के अवसर पर विस्तारक योजना के संभाग सह प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, विधानसभा विस्तारक विमलेश उपाध्याय, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लौहार, नगर उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सोनी, नगर महामंत्री शिव प्रकाश मंत्री आदि ने भी श्रद्धांसुमन अर्पित किए।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *