PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी - Chittorgarh News

10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी

SHARE:

चित्तौड़गढ़। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में ऐसे व्यक्ति जिनका आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व बना हो और जिनकी ओर से अभी तक एक बार भी आधार अपडेट नहीं कराया है, उन सभी व्यक्तियों को अब अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाना होगा। जिसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की तरफ से 8 फ़रवरी से 31 मार्च, 2024 तक विशेष अभियान के तहत ज़िले में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु आमजन को अपने नजदीकी DOIT&C के आधार केंद्र पर जाकर दस्तावेज अपडेट करवाना होगा।

आधार नंबर का उपयोग योजनाओं एवं सेवाओं में सत्यापन के लिए किया जा रहा है। राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार धारकों को अपने नवीनतम व्यक्तिगत विवरण से आधार डेटा को अपडेट रखना अपेक्षित है। ताकि आधार नंबर धारकों को प्रमाणीकरण, सत्यापन में असुविधा ना हों। आमजन अपने नजदीकी DOIT&C के आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेशन का कार्य करा सकते है।

इस हेतु आवश्यक सूचनाः- आधार नामांकन केंद्र पर निम्न दस्तावेज मूल ही लेकर जाएं।

नोट : 10 वर्ष पूर्व बने आधार कार्ड में एक बार भी कोई अद्यतन नहीं करवाया गया है तो शीघ्र यह कार्य पूर्ण करवा ले अन्यथा आपको आधार से जुड़ी सेवाऐं अथवा लाभ नहीं मिल पायेगा।

  • पहचान हेतु फोटोयुक्त आवश्यक दस्तावेज : ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी/इ-वोटर आईडी, विशेष योग्यजन कार्ड, जन आधार, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, (उपरोक्त में से कोई भी एक)
  • पते के लिए आवश्यक दस्तावेज : पासपोर्ट, वोटर आईडी/ इ-वोटर आईडी, विशेष योग्यजन कार्ड, जन आधार, राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, बिजली/नल/फोन बिल, (3 माह से अधिक पुराना नहीं हों)

आधार केंद्र पर आधार को अपडेट कराने पर इसका अनुमोदित शु:ल्क केवल 50 रुपए है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *