PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बिरला कॉर्पोरेशन ने तीसरी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया - Chittorgarh News

बिरला कॉर्पोरेशन ने तीसरी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया

SHARE:

चित्तौड़गढ। बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में 109 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 87 प्रतिशत अधिक है, क्योंकि कंपनी बिक्री बढ़ाने और परिचालन खर्चों को कम करने में कामयाब रही। दिसंबर तिमाही में कंपनी का एबिटिडा 395 करोड़ रुपये और नकद लाभ 298 करोड़ रुपये रहा, जो क्रमशः 160 प्रतिशत और 359 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है। तिमाही के दौरान, मात्रा के हिसाब से सीमेंट की बिक्री 4.2 मिलियन टन रही, जो बीते साल की समान तिमाही के मुकाबले 13.2 प्रतिशत अधिक थी। पिछले वित्तीय वर्ष की मार्च तिमाही में, बिरला कॉर्पोरेशन ने परिचालन दक्षता में सुधार और लागत को अनुकूलित करने के लिए एक व्यापक अभियान प्रोजेक्ट शिखर लॉन्च किया था। इससे कई तरह के बदलाव हुए हैं और अब तक तिमाही के लिए सीमेंट उत्पादन लागत में कम से कम 55 रुपये प्रति टन की बचत हुई है। तिमाही के लिए कंपनी का 2,328 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, क्योंकि मुकुटबन से सीमेंट डिस्पैच लगातार बढ़ रहा था और प्रमुख बाजारों में प्रीमियम उत्पादों की बिक्री का विस्तार हुआ था। दिसंबर तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के चेयरमैन हर्ष वी. लोढ़ा ने कहा कि परिणाम सभी मापदंडों में परिचालन दक्षता में सुधार पर इसके फोकस का प्रतिबिंब हैं। हम प्रीमियम और वैल्यू वर्गों, जियो-मिक्स और गो-टू-मार्केट सप्लाई चेन कस्टमाइजेशन और मुकुटबन से तेजी से सीमेंट डिस्पैच करने पर समान जोर देने के साथ, एक संतुलित ब्रांड पोर्टफोलियो के माध्यम से लागत को कम करने, क्षमता उपयोग में सुधार और प्राप्ति पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’ लोढ़ा ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में एक मजबूत आधार स्थापित करने के बाद, कंपनी अब 2030 तक 30 मिलियन टन की कंपनी बनने की अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए तैयार है। साथ ही, कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी का अधिक से अधिक उपयोग बढ़ाने के सतत विकास लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास ग्रीन और ब्लेंडेड सीमेंट की सबसे अधिक हिस्सेदारी है, जो हमारी सीमेंट बिक्री का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *