PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हर वर्ष की तरह मोदी सरकार का अंतरिम बजट केवल शब्दों का मायाजाल: चौधरी - Chittorgarh News

हर वर्ष की तरह मोदी सरकार का अंतरिम बजट केवल शब्दों का मायाजाल: चौधरी 

SHARE:

चित्तौड़गढ़। देश के 2024 के बजट को आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है, उसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी एवं जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त बजट देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों एवं महिलाओं के खिलाफ बजट पेश हुआ है, यह बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने कहा कि हर साल की तरह मोदी सरकार का अंतिम बजट केवल रंग-बिरंगे शब्दों का मायाजाल है।  आम आदमी की तकलीफों को कम करने के बजाय ऐसा लग रहा है जैसे उन पर कुछ घोषणाएं थोपी गई है, आसमान छूती महंगाई से हर कोई परेशान है, आटा, दाल,चावल, दूध, सब्जियों के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं जब मोदी सरकार बनी थी तब बड़े-बड़े सपने दिखाने के काम हुए, योजनाओं के नाम बदले लेकिन पुराने वादों सिर्फ वादे रहे।  नए सपने दिखाकर लोगों को और आमजन को गुमराह किया किसान वर्ग में इसका भारी विरोध है, चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र को इस बजट में कुछ नहीं देकर चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की एक बार फिर अनदेखी की गई, जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने बताया 20 से 24 साल के युवाओं की बेरोजगारी 45% तक बढ़ गई है, सालाना 2 करोड़ की नौकरियां,किसानों की दुगनी आय, 2022 में सभी को पक्के मकान, यह सभी वादे आज दिन तक पूरे नहीं हुए पूरे देश में बेरोजगारी का आलम और विशेष कर चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में कई युवा बेरोजगार घूम कर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं आज के बजट में सिवाय लोकलुभाने चुनावी वादों एवं गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं दिया गया, जिससे किसान वर्ग युवा वर्ग महिला वर्ग में भारी रोष है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *