जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण कल

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
चित्तौड़गढ़। जिला प्रमुख पद पर भुपेंद्र सिंह बड़ोली सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि पदभार ग्रहण समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन जीनगर, सुरेश धाकड़, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
पदभार ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले समारोह को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, विनोद चपलोत, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, गोवर्धन जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, गोपाल राजोरा, राजमल सुखवाल, गोपाल चौबे, राजकुमार सुखवाल, सत्यनारायण कुमावत, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा आदि ने अवलोकन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Leave a Comment