स्व. धोली की पुण्यतिथि पर अर्पित किये श्रद्धासुमन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उम्मेद सिंह धोली की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राज ऋषि ठाकुर स्वर्गीय उम्मेद सिंह जी धोली की शनिवार को पुण्यतिथि पर प्रातः 11:15 बजे जौहर स्मृति संस्थान द्वारा जौहर भवन गांधीनगर चित्तौड़गढ़ पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम मे श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में सर्वप्रथम शांति पाठ पंडित कमलेश भट्ट ने किया ।
कवि नंदकिशोर निर्जर, नवीन सारथी डॉक्टर योगेश व्यास, किशन पिछोलिया सहित कई इतिहासकारो, साहित्यकारो की मौजूदगी भी रही। जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विजयपुर , पूर्व अध्यक्ष तख्त सिंह फाचर सोलंकी, महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ,कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, पूर्व महामंत्री भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी व मंगल सिंह खंगारोत, पूर्व कोषाध्यक्ष नरपत सिह भाटी, देवेंद्र सिंह शेखावत,लाल सिह भाटी, पृथ्वी सिह हाड़ा, अर्जुन सिह मीनाणा, गोपाल सिंह सिसोदिया, चंद्रपाल सिंह चंदेरिया, उप प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली ,राम सिंह ताणा, गोपाल सिंह गुरजनिया, नाहर सिंह, ईश्वर सिंह राजेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह चित्तौडीखेडा खेड़ा जय सिह घटियावली ,दलपत सिंह तिलोली, गंगा सिंह साजियाली, नरेंद्र सिंह नरदारी, सोहन सिंह सावा, नरोत्तम सिंह, राजेंद्र सिंह खेड़िया ,रूप सिंह शक्तावत ,भवर सिंह नेतावलगढ़ , नाहर सिंह, राजेन्द्र सिह व मिट्ठू सिंह मुरोली आदि सैकड़ो वरिष्ठजन उपस्थित थे। साथ ही श्री धोली के पौत्र योगेन्द्र सिह धोली ने सभी का आभार प्रकट किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *