चित्तौड़गढ़। किसान दिवस के अवसर पर जय चित्तौड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी एवं चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के आस पास के क्षेत्र के किसानों द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया।

जय चित्तोड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी की शुरूआत हिंदुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत् की गयी है। जिनके द्वारा लगातार दूसरे वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 16 गाँवो के 70 से अधिक किसानो ने भाग लिया। कार्यक्रम में उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ. शंकर लाल जाट, इफ्को के मुकेश आमेटा, सहायक निदेशक कृषि ज्योति प्रकाश सिरोया, सहायक कृषि अधिकारी सरोज काला, कृषि पर्यवेक्षक राजकुमार शर्मा, इरफान शाह एवं हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर उपप्रमुख डॉ विशाल अग्रवाल उपस्थित थे।
डॉ. शंकर लाल जाट ने किसानो को जैविक खेती के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अपनाने का आव्हान किया वहीँ उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ पोलीहाउस, ड्रिप, फार्म पोंड के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग से ज्योति प्रकाश सिरोया ने कृषि विभाग की विभिन योजनाओं वर्मीकम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट पाईप लाइन, इफ्को के मुकेश आमेटा ने उर्वरक की नई तकनीक नैनो यूरिया, नैनो डी ऐ पी के लाभ व इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया। नरेश कुमार ने पूर्व प्रधान मंत्री चैधरी चरण सिंह की याद में प्रति वर्ष मनाये जाने वाले इस आयोजन की महत्वता व इसके बारे में बताया, कम्पनी में अब तक 1280 शेयर होल्डर जुड़ चुके हैं एवं आगामी वर्षो में इसकी संख्या हजारो तक पहुँचाने का लक्ष्य है इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी के विजेता पांच किसानो को पारितोषिक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बायफ एवं सीएसआर टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजनकर्ताओं ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






