- पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित और फसलों की पैदावार बढ़ाने में सहायक
चित्तौड़गढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक एवं उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा बुधवार को गांव ईडरा के कृषक प्रभुलाल पिता कालुलाल अहीर के गेहूं के खेत पर ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव का सजीव प्रदर्शन किया गया। यहां किसानों को इसकी कार्यप्रणाली एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा ने बताया कि ड्रोन से यूरिया का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित है, क्योंकि यह हवा में यूरिया के प्रदूषण को कम करता है। ड्रोन से यूरिया का छिड़काव समान रूप से होता है, जिससे फसलों को यूरिया की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की बढ़त और पैदावार में सुधार होता है एवं समय और मेहनत की बचत होती है।
इस अवसर पर कृषि अनुसन्धान अधिकारी रमेश चन्द्र आमेटा, केवी डॉ. रतनलाल सोलंकी, सहायक कृषि अधिकारी कलावती खटीक, सरपंच सीमा बोरठ, कृषि पर्यवेक्षक श्रीलाल मेनारिया, लक्ष्मीलाल जाट, नरेश जाट सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






