PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रैन बसेरों का किया निरीक्षण - Chittorgarh News

रैन बसेरों का किया निरीक्षण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ओमी पुरोहित द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में रात्रि के समय सचिव भानु कुमार ने नगर परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरों रोड़वेज बस स्टेंड, सांवलिया चिकित्सालय एवं चंदेरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी रैन बसेरों मे साफ-सफाई एवं बिस्तर व्यवस्था ठीक पाई गई।

चंदेरिया स्थित रैन बसेरें पर रात्रि विश्राम हेतू कोई व्यक्ति नहीं मिला। रोड़वेज बस स्टेंड तथा चिकित्सालय स्थित रैन बसेरें में व्यक्ति रात्रि विश्राम करते पाये गये। सभी रैन बसेरों पर नगर परिषद द्वारा केयर टेकर, पीने का साफ पानी, अलाव हेतु कोयले एवं बिजली की व्यवस्था की गई हैै।

उक्त निरीक्षण के दौरान किसी भी रैन बसेरे में सामान्य दवाईया तथा फस्टर् एड बॉक्स नहीं पाया गया। रोड़वेज बस स्टेंड पर अस्थाई रूप से संचालित रैन बसेरे में महिला एवं पुरूषों के लिए केवल ओट बनाकर पृथक व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिकित्सालय परिसर में कड़ाके की सदीर् में भी मरीजों के परिजन खुले में सोने को विवश होते है। वही संचालित रैन बसेरों की लोकेशन बाबत् मात्र एक-एक बैनर रैन बसेरे के बाहर लगाये गये है। आयुक्त नगर परिषद को रैन बसैरों की लोकेशन बाबत् बैनर शहर के समस्त आम दृश्यमान स्थानों पर लगाये जाने चाहिए ताकि लोगों को रैन बसेरों के बारे मे जानकारी हो एवं पहुंचने मे सुविधा रहे।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *