तीन दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 30 से

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता बेगूं तहसील के नया गाँव में आयोजित होगी। आयोजनकर्ता नया गाँव (बेगूं) ग्रामवासी होंगे।
जिला वॉलीबॉल संघ सचिव लालसिंह डूडी ने बताया कि 30 दिसम्बर, 2023 से 1 जनवरी 2024 तक आयोजित यह प्रतियोगिता बेगूं तहसील के चेंची रोड़ स्थित नया गांव के टाईगर क्लब में होगी जिसका उद्घाटन 30 दिसम्बर को सायं 4 बजे होगा। इस प्रतियोगिता में सीनियर स्तर के बालक बालिकाएँ भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक क्लब को 29 दिसम्बर सायं तक नारायणलाल जाट मो. नं. 9166872515, एवं अवधेश धाकड़ मो. नं. 9610047720 पर टीम इन्ट्री करानी होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा जो 4 से 7 जनवरी 2024 तक आयोजित 68वीं सीनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बाड़मेर में भाग लेंगे।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें