पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया इलेक्ट्रोपैथी सेमिनार का पोस्टर विमोचन

SHARE:

11 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले इलेक्ट्रोपैथी सेमिनार को भारत के उपराष्ट्रपति करेंगे संबोधित।

चित्तौड़गढ़। आगामी 11 जनवरी को आयोजित वाले इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों के कार्यक्रम में इलेक्ट्रोपैथी सेमिनार का पोस्टर विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री राठौड़ ने किया। इसमें चित्तौड़गढ़ जिला सचिव डॉ. मनीष शर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा झोटवाड़ा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति पेड़ पौधों पर आधारित होने के कारण सरल एवं प्रभावी चिकित्सा है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी एम्स जैसे अस्पतालों में आयुष की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को एक साथ रोगी की चिकित्सा करने के अवसर प्रदान किए हैं।
उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में इलेक्ट्रोपैथी मेडिसिन एक्ट विधानसभा में पारित होने के बाद भी पिछली सरकार ने इस पद्धति के बोर्ड का गठन नहीं करके जनता के साथ धोखा किया है एवं इस पद्धति के विकास को राज्य में अवरुद्ध किया है। श्री राठौर ने कहा कि अब दौर बदल गया है और ऐसी चिकित्सा पद्धतियों के विकास का मार्ग अब और अधिक प्रशस्त होगा। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा पिछली सरकार ने राजनीतिक दुर्भावनाओं के कारण अनेक कामों को रोक कर रखा। खेल जगत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहां कि हमने शाहपुरा में आसपास में तीन खेल स्टेडियम बनाए थे उनमें भी 3 वर्ष तक ताले लगाकर खिलाड़ियों को खेलने से रोका गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय मेमोरियल के सचिव प्रताप भानु सिंह शेखावत ने कहा कि यह पद्धति बहुत ही उपयोगी है तथा इसके गॉल ब्लैडर स्टोन पर परिणाम बहुत ही प्रभावी है। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष हेमंत सेठिया ने अपने विचार रखते हुए इस पद्धति की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा 11 जनवरी को  आयोजित होने वाली सेमिनार के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रिनल डिजीज पर इस बार इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक अपने अनुसंधान एवं परिणामों को जनता के बीच में रखेंगे। सेठिया ने बताया कि इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे देश के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में एक इलेक्ट्रोपैथी स्मारिका एवं सेमिनार के पोस्टर का विमोचन उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक श्याम सुंदर पाटोदिया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक रूप किशोर सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं डॉ. ऋषि गोयल, डॉ. राजू शर्मा, डॉ. रतन कुमावत, डॉ. दीपक डांगी, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. अनिल पांड्य भी उपस्थित रहे।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें