कांग्रेस प्रत्याशी जाड़ावत ने पेश किया सिंबॉल

SHARE:

चित्तौड़गढ़।  विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सोमवार को पार्टी सिंबल के साथ वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।
कांग्रेस प्रत्याशी दोपहर करीब बारह बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पर नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अभिजीत मूहर्त में 12.15 बजे अपना नामांकन आरओ रामचंद्र खटीक को सौंप पार्टी की ओर से मिला सिंबल लेटर भी पेश किया। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की नामांकन के दौरान प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, उपसभापति कैलाश पंवार, शहर सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, हेरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, विजयपुर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी ,पांडोली आजाद पालीवाल, साउथ जोन अध्यक्ष विजय चौहान ,बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी,भदेसर मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह डेलवास, सावा मंडल अध्यक्ष अर्जुन रायका, अरनियापंथ मंडल अध्यक्ष कालूलाल जाट, संगठन महामंत्री जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र मूंदड़ा, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, शहर उपाध्यक्ष खिजर खान, महामंत्री मोंटी चड्डा, पार्षद महेंद्र सिंह मेडतिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जाड़ावत ने पूर्व में 4 नवंबर को शुभ मुहूर्त में ही अपना नामांकन प्रस्तुत कर दिया था। प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखजिंधर सिंह रंधावा के रविवार को दूरभाष कर जानकारी देने के बाद से सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने देव दर्शन किए, कांग्रेस कार्यकर्ताओ चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह आतिशबाजी कर आलाकमान का आभार व्यक्त किया। निंबाहेड़ा रोड स्थित एक होटल से सुभाष चौक तक भव्य वाहन रैली निकाली गई, गोल प्याऊ चौराहा पहुंचने पर हजारो की संख्या में मौजुद कार्यकर्ताओ ने भव्य आतिशबाजी की कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धार्मिक स्थानों की यात्रा पर रवाना हुए।

राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी  चहेती पार्टी व अपने प्रत्याशी को वोट देकर देखें एग्जिट पोल…

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *