PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK करवा चौथ पर रक्तदान कर पति करेंगे पत्नी की लम्बी उम्र की कामना - Chittorgarh News

करवा चौथ पर रक्तदान कर पति करेंगे पत्नी की लम्बी उम्र की कामना

SHARE:

चित्तौड़गढ़। करवा चौथ के पावन अवसर पर विवाहित महिलाएं जहां अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना के लिए व्रत रखती हैं, वहीं चित्तौड़गढ़ शहर में टीम एटीबीएफ द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी महारक्तदान शिविर का अनूठा आयोजन किया जायेगा। शिविर प्रभारी ललित टेहल्यानी ने बताया कि पुरुष अपनी पत्नी की लम्बी उम्र की कामना के लिए रक्तदान कर एक अनूठी मिसाल पेश करेंगे। इस शिविर का आयोजन आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउण्डेशन के तत्वावधान में किया जायेगा।
करवा चौथ का यह विशेष शिविर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे मंगलम वाटिका मे लगाया जायेगा। जो सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगा। पतियों द्वारा इस विशेष दिन पर रक्तदान कर पति अपने को गौरवांवित् महसूस करेंगे। क्योंकि यह रक्त किसी की जान बचाने के काम आयेगा। प्रत्येक रक्तदाता को मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल प्राचार्य अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं संस्थापक सुनील ढीलीवाल द्वारा पारितोषिक और प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। रक्तदान करने के लिए रक्तदाता टीम एटीबीएफ से संपर्क कर सकते है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *