- इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम
चित्तौड़गढ़। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर इन्हें नमन किया, उसके पश्चात इंदिरा गांधी स्टेडियम में इंदिरा गांधी जी की भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के अनुसार 31 अक्टूबर का दिन एक संयोग का दिन है, जिसमें देश की पूर्व प्रधानमंत्री को आयरन लेडी के नाम से एवं देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को लोह पुरुष के रूप में देश ही नहीं पूरे विश्व में पहचाना जाता है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी ने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था इसलिए अभी भी हम सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि उनके सपने को हकीकत में तब्दील किया जा सके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आजाद भारत में बिखरी हुई रियासतों का विलय करते हुए एकता के सूत्र में बाधा। इस कारण 31 अक्तूबर के दिन प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की, इस कार्यक़म में सभापति संदीप शर्मा संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री अरुण कंडारा,एहसान पठान, सैयद असलम अली, कमल गुर्जर, शंभू लाल सुथार,आजाद पालीवाल, प्रवक्ता राजेश सोनी, नवरत्न जीनगर आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी चहेती पार्टी व अपने प्रत्याशी को वोट देकर देखें एग्जिट पोल…
विधान सभा कपासन, बड़ीसादड़ी व बेंगु में सभी दलों के प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात उक्त विधानसभाओं में भी पोल शुरू हो जाएगा।
धन्यवाद








