चित्तौड़गढ़। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित की जा रही है । जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि जिले की 299 ग्राम पंचायतों, 5 नगरपालिकाओं एवं चित्तौड़गढ़ शहर नगरपरिषद द्वारा वार्डों और मोहल्लों में मतदान शपथ, नुक्कड़ सभा, मतदान रैली आदि आयोजित किए जा रहे है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं के विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली, जागरूकता रैली, मेहंदी प्रतियोगिता, शपथ पत्र भरवाना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जलाशयों पर दीपदान आदि कार्यक्रम किए जा रहे है।


जिले के 403 निर्वाचन साक्षरता क्लबो के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप, सक्षम एप , केवाईसी एप के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। उनके परिवारजन, समुदाय सदस्यों आदि लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जाने के साथ 18 वर्ष या उनके ऊपर अधिक आयु वाले सभी मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन भी कराए गए। त्योहारों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी मतदाताओं को वोट डालने हेतु जिला प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है। गत विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभावार न्यूनतम मतदान वाले 10 मतदान बूथों के चयन कर उनका प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेष स्वीप टीम लगाकर सभी मतदाताओं से संपर्क कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गत विधानसभा चुनाव मतदान प्रतिशत 74.72 प्रतिशत से बढ़ा कर इस बार 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सघन प्रयास किए जा रहे है। आगामी माह नवम्बर में सतरंगी सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होगी।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






