चित्तौड़गढ़। कोचिंग से घर लौटती छात्रा पर सरफिरे युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल दिया, आसपास के लोगों ने पीड़िता को आसपास के जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। मामला कोतवाली थानांतर्गत का है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को छिपा मोहल्ला निवासी एक छात्रा रोज की तरह कोचिंग से अपने घर की ओर जा रही थी इसी दौरान निकट ही एक सरफिरे युवक ने छात्रा को रोककर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया, हमले में छात्रा के पैर और कमर में चाकू लगा है। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को श्री सांवरियाजी राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, वहीं हमलावर युवक मौके से भाग निकला।
सूचना पर शहर डीएसपी करण सिंह, कोतवाल अध्यात्म गौतम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इधर खबर मिलते ही ज़िला चिकित्सालय में लोगों का जमावड़ा लग गया। जिसकी सूचना पर सदर थाना के एएसआई अमर सिंह मय जाब्ता चिकित्सालय पहुंचे और जानकारी ली।
चिकित्सकों ने घायल छात्रा का तुरंत इलाज शुरू कर दिया, हमले में पीड़िता के कमर और पैरों में चोटे आई है। कोतवाली पुलिस की टीमें हमलावर युवक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। हमलावर युवक पीड़िता के आसपास का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दी हैं। परिजनों के अनुसार हमलावर युवक का नाम जिशान बताया जा रहा हैं। पीड़िता बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।








