PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK डेढ़ करोड़ रुपये का अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त,मोटर साईकिल पर पायलेटिंग करतेे दो गिरफ़्तार - Chittorgarh News

डेढ़ करोड़ रुपये का अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त,मोटर साईकिल पर पायलेटिंग करतेे दो गिरफ़्तार 

SHARE:

  • गिरफ़्तार मुख्य अभियुक्त प्रकाश जाट के खिलाफ दर्ज पांच मुकदमों में से दो में था वांछित

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को राज्य की सीमा पर लगे चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक पीकअप गाड़ी में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 953 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा को जब्त किया है। वहीं मामले में पीकअप की पायलेटिंग करते दो अलग अलग मोटर साईकिल चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक प्रकाश जाट मादक पदार्थों की तस्करी के पांच प्रकरणों में लिप्त होकर दो मुकदमों में वांछित चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी राजस्थान विधान सभा आम चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतू एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन में गुरुवार को थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. , हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि. रतन सिंह, झाबर मल, रामकेश, विजय सिंह, हेमन्त एवं सरियाराम द्वारा राजस्थान मध्यप्रदेश की सीमा पर त्रिमुर्ति तिराया केली पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान दो अलग अलग मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति आये जिन्हें रुकवा कर पूछताछ व चेकिंग की जा रही थी, कि पीछे से आ रही पीकअप का चालक पीकअप को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। दोनों मोटर साईकिल पर सवार दोनों आरोपियों बोरखेड़ी थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा निवासी 30 वर्षीय प्रकाश उर्फ मिट्ठू पुत्र मांगीलाल जाट व बाड़मेर के मकाणीयां की ढ़ाणी, बोड़वा थाना बायतू निवासी 23 वर्षीय राजकुमार पुत्र दीपाराम गोदारा जाट द्वारा अवैध डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप पाईलेटिगं की जा रही थी।

बोलेरो पीकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो पीकअप के अंदर काले रंग के 38 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 09 क्विंटल 53 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा, पीकअप व दोनो मोटर साईकिल को जब्त कर मोटर साईकिल चालकों को गिरफ्तार किया है। 

मोटर साईकिल चालकों ने पुलिस पूछताछ में बोलेरो पिकअप का चालक मेवासा की ढ़ाणी, चरलिया मेवासा तहसील निम्बाहेड़ा निवासी गोपाल लाल कुम्हार पुत्र उंकारलाल कुम्हार होना बताया। इसके अलावा गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त प्रकाश जाट थाना शंभूपुरा व सदर निम्बाहेड़ा के एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के प्रकरण में तथा राजकुमार गोदारा सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार होकर वांछित है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर मीणा, हैड कांस्टेबल हरविन्दर सिंह, कांस्टेबल रतनसिंह, झाबर मल, अमित, रामकेश, हेमन्त, विजय सिंह, सरियाराम एवं साईबर सैल के हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रामावतार व प्रवीण कुमार।

*पुलिस की तीसरी आखें हुई खराब – Chittorgarh News*

पुलिस की तीसरी आखें हुई खराब

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *