- जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित
चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत ‘विजन दस्तावेज 2030’ का विमोचन किया। राज्य स्तरीय समारोह के समानान्तर कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर वीसी के माध्यम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलों के प्रतिभागियों से वीसी के माध्यम से संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी इन्दिरा गांधी प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्राध्यापकों तथा लेवल 1 के अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत आयोजित निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही, गाड़ियां लोहार विद्यालय के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान की गई।
इस अवसर पर सभापति संदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार, सीएमएचओ रामकेश गुर्जर, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
*कार निकालने की बात पर कहासुनी मारपीट में बदली, गर्माया माहौल – Chittorgarh News*
कार निकालने की बात पर कहासुनी मारपीट में बदली, गर्माया माहौल
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







