चित्तौड़गढ़। सड़क पर कार निकालने की बात पर लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिससे माहोल गरमा गया। पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज एक जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को शहर के सुभाष चौक में संकड़ी सड़क से कार निकालने को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिससे माहौल गर्मा गया। दोनों ही युवको द्वारा शहर कोतवाली में शिकायत दी गई , घटना की जानकारी मिलते ही दिनों ही समुदाय के कई व्यक्ति शहर कोतवाली में एकत्रित हो गए। मारपीट में दोनों ही युवकों को चोटे आई। इस दौरान दोनों पक्षोे के मोतबीर व्यक्ति कोतवाली पहुंचे और मामले में समझाईश कर समझौते का प्रयास किया गया, इस दौरान कोतवाली के बाहर जमा हों गयी। घटना की जानकारी पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुग लाल मीणा भी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी शांति भंग में गिरफ़्तार किया हैं।

संकडी गली से कार निकालने की बात पर हुई कहासुनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को इमरान अली निवासी पंचवटी सुभाष चौक के निकट अपने परिवार के साथ कपड़े खरीदने रहा था, दुकान के बाहर कार खड़ी कर वे दुकान में कपड़े खरीदने लग गए, इस दौरान शांति लाल गुर्जर निवासी नाडालिया भी वहा से अपने कार से निकल रहा था गली संकड़ी होने आप कम जगह से कार निकालने की बात पर इमरान और शांतिलाल में कहासुनी हो गई, जिसके बाद शांति कुछ युवकों के साथ फिर से मौके आप लौटा और दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वही मारपीट में इमरान के सिर में चोट लगने से 7 टांके आए।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






