चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 4 अक्टूबर बुधवार दोपहर पीपलखूंट बांसवाड़ा से रवाना होकर दोपहर सवा 2 बजे चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे।

उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री इन्दिरा गांधी स्टेडियम में मिशन-2030″ शहर के प्रबुद्धजनों, सीमेन्ट उद्योग से जुड़े व्यवसायियों, युवाओं, मार्बल ग्रेनाईट और कृषि एवं कृषि पर आधारित उद्योगों व पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद के साथ चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही जनसभा आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि विजन 2030 के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रस्तावित यात्रा का उद्देश्य चित्तौड़गढ़ मेवाड़ का बड़ा केंद्र है और इसका संबंध राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास, पर्यटन से जुड़ा है। यहां चितौड़गढ़ किला, सिटी पैलेस, विजय स्तंभ कीर्ति स्तंभ, बस्सी वन्यजीव अभयारण्य सहित विभिन्न पर्यटन स्थल हैं। मिशन 2030 के तहत चितौड़गढ़ को जयपुर उदयपुर की भांति बड़ा पर्यटन केंद्र बनाया जा सकता है साथ रोजगार की नई बड़ी संभावनाएं पैदा की जा सकती है इस सन्दर्भ में चर्चा कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






