PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2 अक्टूबर को सांवलियाजी में विशाल जन सभा - Chittorgarh News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2 अक्टूबर को सांवलियाजी में विशाल जन सभा 

SHARE:

  • संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में करोड़ो रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास – सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कपासन विधानसभा क्षेत्र स्थित सांवलियाजी में राजकीय चिकित्सालय के पास सोमवार 2 अक्टूबर को होने जा रही है। इस विशाल जनसभा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में रेलवे, डबोक एयरपोर्ट, एनएचएआई, पेट्रोलियम, पर्यटन सर्किट आदि केन्द्रीय मंत्रालयों से जुड़ी करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गुरूवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी,पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर,विधायक अर्जुनलाल जीनगर,ललित ओस्तवाल,चंद्रभानसिंह आक्या,विट्ठल शंकर अवस्थी,सुरेंद्र सिंह राठौड़,जिला प्रमुख सुरेश धाकड़,संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल,सह संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम,प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत,उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह,शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली,भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,राजसमंद जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट,प्रदेश कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव,जिला महामंत्री रघु शर्मा,देवीसिंह राणावत,श्यामलाल पहाड़िया,सांसद प्रवक्ता अनिल शिशोदिया,हर्षवर्धन सिंह रुद ,सत्यनारायण शर्मा,जानकीदास वैष्णव,आदि उपस्थित रहे ।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *