धूमधाम से गणेशोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर

चित्तौड़गढ़। प्रथमेश पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना करने एंव दस दिवसीय गणेशोत्सव के भव्य आयोजन के लिये जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों के धामिर्क व सामाजिक संगठनों के साथ ही विभिन्न समितियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस वर्ष पूरे जिले में गणेशोत्सव धूमधाम से बनाया जायेगा।

गणेशोत्सव के लिये शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मूर्तिकारों द्वारा न्यूनतम 150 रूपये से लेकर 7 हजार रूपये तक की श्री गणेश की आकर्षक स्वरूपों की प्रतिमाओं की दुकानें लगा रखी है, जहां लोग अपनी रूचि एंव क्षमतानुसार गणेश प्रतिमाएं खरीद रहे है। गणेशोत्सव अनंत चतुदर्शी तक चलेगा, इस दौरान भगवान गणपति की प्रतिमाओं के साथ ही आकर्षक झांकिया सजाकर भक्ति संगीत के कार्यक्रम भी होंगे। इन दिनों शिल्पकार इको फ्रेंडली मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को रंग-रोगन करने के साथ ही आकर्षक बनाने में जुटे हुए है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






