हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित नेत्र जाॅच शिविर में चालक लाभान्वित


चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक अपने कमर्चारियों एवं बिजनेस पाटर्नर से जुडे कमिर्यों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु प्रतिबद्ध है, इस हेतु समय समय पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसी क्रम में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा स्वयं सेवी संस्था उन्नति के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं टीम ने संयंत्र में आने वाले 107 ट्रक चालकों तथा ऑपरेटर के नेत्रों की रेटीना स्कोप, स्लीट लेंप, ओप्थेल्मिक चेयर यूनिट से जाॅंच की एवं आवश्यकता अनुरूप निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया। इस अवसर पर उन्नति की ओर से चंदन जैन, संदीप कुमार, अब्दुल रशीद एवं भैरूलाल माली उपस्थित थे। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लाॅजिस्टीक विभाग द्वारा आयोजित कैम्प में लोकेशन हेड कमोद सिंह, लोकेशन एचआर हेड अनूप कुमार ने टीम उन्नति का आभार प्रकट किया।
लाॅजीस्टिक विभाग से अंजलि, हितांक्षा, हर्षवर्धन, दीपक एवं सेंट्रल लॉजिस्टिक्स टीम ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी।
*जन्माष्टमी पर उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब: मध्य रात्रि तक बहती रही अपार जनगंगा – Chittorgarh News*
जन्माष्टमी पर उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब: मध्य रात्रि तक बहती रही अपार जनगंगा
*भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर बैठक आयोजित – Chittorgarh News*
*रंजोगम के साथ जिले भर निकला चेहल्लुम के ताजियों का जुलूस – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






