पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

निम्बाहेड़ा। नगर में एक अनोखी पहल देखने को मिली। टीम उमंग फाउंडेशन निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में रविवार को अटल नगर सेक्टर 3 में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत उमंग फाउंडेशन ने निम्बाहेड़ा शहर और चित्तौड़गढ़ जिले का पहला फ़ूड पार्क बनाया गया। जिसमें विभिन्न तरह के आम ,जामुन, चीकू, अमरूद, अनार, सीताफल व बिलपत्र जैसे ज्यादा से ज्यादा फलदार पेड़ो के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में सबसे कम उम्र 4 साल के बच्चे ने भी हिस्सा लिया। संस्था के संस्थापक कुलदीप सिंह, जीएस रावत, खुशबू, सुमेर, पूर्वा, यू एस शर्मा,टीम उमंग के वोलिएन्टर्स, छोटे बच्चे, युवा, वरिस्ठ जन, सभी महिलाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इसके साथ ही इस अभियान को सफल बनाते हुए प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया। कुलदीप सिंह ने बताया कि जितने ज्यादा फलदार पेड़ लगाए जाएंगे उतने ही ज्यादा पक्षियों को रहने के लिए अपने आशियाना औऱ खाने के लिए पर्याप्त आहार मिल सकेगा, जिससे प्रकृति से विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजातियों को बचाया जा सकेगा।

Leave a Comment