खरड़ेश्वर महादेव से निकली भोलेनाथ की शाही सवारी

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। श्री खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के बेनर तले सर्व समाज द्वारा सावन के छठे सोमवार को खरडेश्वर महादेव की शाही सवारी का भव्य आयोजन किया गया।

भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी गांधी चौक बड़ा मंदिर से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, गोल प्याऊ, राणा सांगा बाजार होते हुए खरडेश्वर महादेव पहुँची जहाँ महादेव की महाआरती की गई। शाही सवारी में शाही रथ पर भोलेनाथ विराजित थे, जिसके आगे घोड़े, हाथी, ऊँट सुसज्जित होकर चल रहे थे, वही बैण्ड-बाजे भोलेनाथ के भजनों की स्वर लहरियाँ पर श्रृद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शाही सवारी में उज्जैन महाकाल की सजीव झाँकियाँ आकषर्ण का केन्द्र रही। इस मौके पर पुरूष सफेद वस्त्र व महिलाएँ लाल चुनर धारण किये हुए थी। सवारी का मागर् में विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

Leave a Comment