विकलांग विद्यालय ने मनाया 27वां स्थापना दिवस

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय रामदेवजी का चंदेरिया चित्तौड़गढ़ का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि स्पेन निवासी एनआरआई सुसाना थी। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष अर्जुन मूंदड़ा ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में रा.प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय सिंह उपस्थित रहे। स्पेन में पब्लिक यूनिवर्सिटी नवासा पेंन पोंग में सर्विस करने वाली तथा अंतरार्ष्ट्रीय रिलेशनशिप के तहत स्पेन और भारतीय संस्कृति की गतिविधियों के तहत निरमा यूनिवसिर्टी अहमदाबाद में आने के दौरान संस्था पदाधिकारियों से जानकारी के बाद संस्थान के विद्यालय का अवलोकन करने आई एनआरआई सूनाना ने बताया कि उनके पिता दृष्टिहीन थे और विशेष बच्चों की समस्याओं, इनकी प्रतिभाओं को बहुत नजदीकी से जानती है। संस्था प्रधान ओमप्रकाश जोशी ने स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड चैंपियन स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोजेक्टर द्वारा स्पेशल ओलंपिक व भारत की गतिविधियों, उपलब्धियों से परिचय करवाते हुए बताया कि विशेष बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ स्पोर्ट्स के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा सकता है। इसके पश्चात् टीम इवेंट के तहत आयोजित कबड्डी खेल में संस्कृत विद्यालय और विकलांग विद्यालय के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरीश पुरोहित, दिनेश खंडेलवाल, अशोक नामधर, अर्जुन देव, देवेश शर्मा, प्रदीप पटवा, सांवरमल भट्ट, राहुल, गायत्री सारस्वत उपस्थित थे। संचालन संस्था प्रधान ओम प्रकाश जोशी ने किया तथा उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment