चित्तौड़गढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के क्षेत्र में ही कांग्रेस को मात देकर भाजपा को मजबूत करने के लिये लगातार प्रयास रत है, इसी के चलते गत माह क्रय-विक्रय सहकारी समिति में भाजपा समथिर्त बोर्ड के पश्चात फिर से जाट वोट बैंक को मजबूती के लिये डेयरी के पूर्व चैयरमेन व भााजपा समर्थित बद्रीलाल जाट सिंहपुर को उम्मीदवार बनाया गया था, जो गुरूवार को सम्पन्न हुए चुनाव के पश्चात अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष पद पर मदनगोपाल निर्वाचित हुए।
निर्वाचन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़, कमलेश पुरोहित, सी के एस बी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, के वी एस एस अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सी पी नामधराणी, सुधीर जैन, मनोज पारीक, तेजपाल रेगर, रोहिताश्व जाट, रतन डांगी, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, रामेश्वर धाकड़, विश्वनाथ टांक, नरेंद्र पोखरना, भरत जागेटिया, राजन माली, हरीश गुरनानी, गोवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी, रवि विरानी, विनित तिवारी, दशरथ मेनारिया आदि ने भूमि विकास बैंक में स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। सभी ने भूमि विकास बैंक चेयरमैन, उपाध्यक्ष और सभी डायरेक्टर्स का मुंह मीठा कर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष दक ने इसे भाजपा की सहकारिता क्षेत्र में विकास की नीतियों की जीत बताते हुए सभी के सहयोग की जीत बताया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी, सभी विधायकों, जिला प्रमुख, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की समग्र मेहनत को जीत का आधार बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता क्षेत्र के आगामी चुनावों और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा जिले की सभी सीटों पर विजय श्री प्राप्त करेगी।
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कहा कि सांसद जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह में अभिवृद्धि हुई है और प्रत्येक चुनाव में भाजपा की जीत आगामी चुनावों का शुभ संकेत है। उन्होंने इसे भाजपा संगठन की जीत बताते हुए सहकारिता के क्षेत्र में भाजपा की एक और उपलब्धि बताया। जिला प्रमुख डॉ. धाकड़ ने इस जीत को किसानों के प्रति केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की विजय बताते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की सहकार क्षेत्र में किसानों के लिए लागू महत्वपूर्ण योजनाओं की जीत बताया। विधायक जीनगर ने सहकारिता क्षेत्र में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने विश्वास जताया कि वे भाजपा के अनुशासित सिपाही के रूप में किसानों के हित में इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।