चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम व ऐतिहासिक 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाने हेतु चलाए जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के तहत स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को शहर के प्रबुद्धजनो से उनके घर पर जाकर मुलाकात की एवं उन्हे प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष कार्यकाल की उपलब्धियो, जन कल्याणकारी योजनाओ व सेवा सुशासन को आधार मानकर किये जा रहे कार्यो की जानकारी साझा करते हुए प्रबुद्धजनो से सुझाव भी प्राप्त किये।
विधायक आक्या ने इस दौरान महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एएल जैन, सेवानिवृत पूर्व डीआईजी आनंदवर्धन शुक्ला, श्री सांवलिया चिकित्सालय के सेवानिवृत पीएमओ डॉ. मधुप बक्शी, डॉ. हेमलता बक्शी, सेवानिवृत राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी देवीलाल आमेरिया, वीरगती प्राप्त राजपुताना राईफल्स के चंदनसिंह चौहान के पूत्र मोहनसिंह चौहान, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी कल्याणी दीक्षित का शाॅल व उपरना ओढ़ाकर तथा 9 साल सेवा, सुसाशन और गरीब कल्याण की स्मारिका भेंटकर सभी का सम्मान किया साथ ही मोबाईल नम्बर 9090902024 पर मिस्ड काॅल करा अभियान से जुढ़ने हेतु प्रेरित किया। सम्मान के दौरान पूर्व प्राचार्य डा. एएल जैन ने मोदी सरकार की नई शिक्षा निति एवं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व सभापति सुशील शर्मा, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, नव मतदाता अभियान संयोजक रवि विराणी, जिला आईटी संयोजन राजन माली उपस्थित थे।