ब्रह्मचारियों ने जौहर स्थल पर यज्ञ कर किया दुर्ग भ्रमण

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल मलारना चौड़ा सवाई माधोपुर के 75 ब्रह्मचारीयो ने आचार्य सवर्मित्र के सानिध्य में दुर्ग का भ्रमण किया। सर्व प्रथम जौहर स्थल पर सामूहिक यज्ञ किया, इस दौरान क्वारी सवर्मित्र विशाल साबू, अभिमन्यु आँजना, जौहर स्मृति संस्थान कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी एवं संयुक्त मंत्री गजराज सिंह भाटी उपस्थित थे।

यज्ञ के बाद सभी ब्रह्मचारियो ने विजय स्तंभ, गोमुख कुंड, पद्मिनी महल, कीर्ति स्तंभ, कुम्भा महल, तोप खाना आदि स्मारकों का भ्रमण कर श्री गुरुकुल व पद्मिनी आर्य कन्या गुरुकुल का भी अवलोकन किया। आर्य समाज के विशाल साबु ने बताया कि आयर् समाज गुरुकुल शिक्षा प्रणाली द्वारा भारत को पुनः परम वैभवशाली बनाने हेतु देशभर में सेकंडों गुरुकुलों का संचालन हो रहा है, जहा पर हिन्दू धर्म के सभी वर्णों के विद्यार्थी चार वेद, छः दशर्न, गीता उपनिषद, रामायण, महाभारत, वेदांग सहित सभी आर्य ग्रंथों का अध्ययन कर विद्यार्थियों द्वारा सनातन पर होने वाले प्रत्येक प्रश्न का सिद्धांतिक एवं शास्त्रों के अनुरूप उत्तर देते है, उन्हीं में से एक स्वामी आत्मस्तनंद वैदिक गुरुकुल मलारना चौड़ा का सफल संचालन आचार्य सोमदेव और आचार्य सवर्मित्र द्वारा किया जा रहा है। आचार्य सवर्मित्र ने बताया कि ब्रह्मचारी गुरुकुल में साप्ताहिक रूप से महाराणा प्रताप का धारावाहिक देखते हैं, उन्ही से प्रेरणा लेकर मन में महाराणा प्रताप का इतिहास मेवाड़ का गौरव नज़दीक से देखने की इच्छा व्यक्त करने के अनुरूप गुरुकुल प्रबंधन ने चित्तौड़गढ़, उदयपुर, कुंभलगढ़, हल्दीघाटी आदि के इतिहास को देखने के लिये तीन दिवसीय आयोजन रखा।

Leave a Comment