सरकार को रिपीट नहीं डिलिट करने का मन बना लिया है जनता है : प्रदेशाध्यक्ष जोशी

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एंव केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में गुरूवार को जनाक्रोश महाघेराव कायर्क्रम आयोजित हुआ। शहर के सुभाष चैक पर आम सभा के पश्चात कायर्कतार्ओं ने बड़ी संख्या में रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदशर्न कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने राजस्थान सरकार को हर मोचर्े पर विफल बताकर संकल्प लिया कि जिस प्रकार विदेशी आक्रांताआंे को भगाया उसी प्रकार कांग्रेस की इस सरकार को भी भगाना होगा। सरकार अपने अंतिम दिनों में जनता को राहत देने के नाम पर शिविर लगा रही है, लेकिन सरकार के इस ढांेग को जनता समझकर आने वाले 50 वषोर् के लिये इस सरकार को हटाने का मानस बना लिया है।

जोशी ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा सरकार फिर से रिपीट होने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने इसे डिलिट करने का मन बना लिया है। जोशी ने कंेद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन के लिये विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे जनता को घर बैठे लाभ मिल रहा है, लेकिन राजस्थान सरकार शिविरों में जनता को बुलाकर पंजीयन के नाम पर दिखावा कर रही है। ऐसे मंे आने वाले चुनाव में जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों में आने वाली नहीं है, जनता भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस साढे चार साल के कायर्काल में भ्रष्टाचार, अपराध, माफियाराज, युवाओं के साथ कुठाराघात, कजर् माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साम्प्रदायिकता के नाम पर लोगों का भड़काने का काम किया, जिससे राजस्थान आग में जल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान मंे अराजक, भ्रष्टाचारी सरकार के कूराज को उखाड़ फेंकने के लिये जनआक्रोश यात्राओं ने नया कीतिर्मान बनाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार झूठे वायदे करके कांग्रेस सरकार सत्ता मंे आई है, उसका परिणाम प्रदेश की सात करोड़ जनता भुगत रही है। उन्हांेने कहा कि राहत शिविरों के नाम पर जनता को ऐसी गमीर् में बुलाकर पंजीयन के नाम पर आहत किया जा रहा है। उन्होंने राजस्थान सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि देश के हर घर तक पीने का पानी पहुचाने के लिये महती योजना जलजीवन मिशन में जहां देश के अधिकांश राज्यों ने शत प्रतिशत काम कर लिया है, वही राजस्थान को अब तक कुल 40 हजार करोड़ रूपए का बजट देने के बावदजू राजस्थान सरकार जनहित की इस योजना के क्रियान्वयन में फिसड्डी साबित हो रहा है। शेखावत ने कहा कि प्रगति के नाम राजस्थान का नीचे से पहला स्थान है। ऐसे मंे आने वाले चुनाव में कांगे्रस की सरकार को उखाड़ फैकना होगा। इससे पूवर् सभा को संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, पूवर् केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रभारी हेमंत विजयवगीर्य, जिला प्रमुख डाॅ सुरेश धाकड़, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अजुर्नलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, जिलाध्यक्ष गौतम दक, बद्रीलाल जाट, उपप्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली, गोटूलाल सुथार, सोहनलाल आंजना, कमलेश पुरोहित, प्रदीप काबरा, सी पी नामधराणी सहित अन्य ने सम्बोधित किया। इस मौके पर अशोक चंडालिया, रतन गाडरी, अशोक नवलखा, भैरू सिंह चैहान, डाॅ आई एम सेठिया, तेजपाल सिंह, अशोक रायका, महिला जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, रघु शमार्, श्रवण सिंह भाटी, रणजीत सिंह भाटी मंचासीन थे। सुभाष चैक मंे आमसभा के पश्चात बड़ी संख्या में एकत्र कायर्कतार् रैली के रूप में शहर के प्रमुख मागोर् से होते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदशर्न करते हुए कलेक्ट्रेट पहुुंचे जहां जिलाध्यक्ष दक व विधायक आक्या के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा के प्रदशर्न को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

Leave a Comment