- विधायक आक्या ने अधिकाधिक संख्या में भागीदारी का किया आव्हान
चित्तौड़गढ़। जनाक्रोश को लेकर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को भरत बाग में आयोजित हुई, जिसमें चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मिलित करने का टारगेट देते हुए कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ जनता में भयंकर आक्रोश है और लोग इस कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरुद्ध सड़कों पर आने के लिए तैयार बैठे है।

आक्या ने कहा कि झूठे वादों के बल पर आने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें सड़कों पर उतरना होगा।
उन्होंने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की ये सिर्फ चुनावों के समय झूठे वादों कर सत्ता हासिल करने वाली सरकार है।
विधायक आक्या ने 27 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ बिगुल बजाएं।
भाजपा नगर मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने विज्ञप्ति में बताया कि नगर अध्यक्ष सागर सोनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर मंडल पदाधिकारी,पार्षद ,शक्ति केंद्र संयोजक ,वरिष्ठ कार्यकर्ता और नगर में निवासरत जिला पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रियता से जन आक्रोश महाघेराव में सम्मिलित होकर इस नाकारा और निकम्मी कांग्रेस सरकार की विफल नीतियों का विरोध दर्ज कराएं और आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं।बैठक का संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया और नगर महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़ ,आशा पोखरना, पूर्व सभापति सुशील शर्मा ,यूआईटी चेयरमैन सुरेश झवर ,पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़,भाजपा नगर महामंत्री अनिल ईनाणी,एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा,उदयपुर देहात जिला प्रभारी डॉ आई एम सेठिया,जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ,पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद काबरा ,पूर्व मंडल अध्यक्षदिनेश चतुर्वेदी,नरेंद्र पोखरना,भोलाराम प्रजापत,जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर,जिला आई टी संयोजक राजन माली,मंडल उपाध्यक्ष गोवर्धन लाल जाट ,नगर मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, गोपाल नीलमणि ,अनिल भटनागर ,चुन्नीलाल माली, लोकेश त्रिपाठी,मोनू सलूजा आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post Views: 4,536