कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कर रही आतंकी जैसा व्यवहार-प्रदेशाध्यक्ष जोशी

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। भाजपा की संभाग बैठक राजसमंद भाजपा कायार्लय पर प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में चितौड़गढ भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्षों से पार्टी कायर्कतार्ओं द्वारा लगाए जा रहे नारों को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज भाजपा रूपी पौधा वटवृक्ष बनकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गया है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ हम सभी भाजपा कायर्कतार्ओं की चुनौतियां और जिम्मेदारी भी बढ़ गई है, हमें सकारात्मक सोच के साथ पाटीर् के काम को निरंतर आगे बढ़ाना है। आगामी दिनों में आने वाले कायर्क्रमों की सफलता हेतु हमें पूरी तैयारी करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड में राजस्थान के एक करोड़ लोगों को जोड़ना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार मन की बात कार्यकर्ताओं में राजस्थान के गौरव पर चर्चा कर राजस्थान का मान बढ़ाया है। जोशी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही हैं। जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी नीति और नीयत बता दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के प्रति गंभीर नहीं है, जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों के खिलाफ पुरज़ोर पैरवी नहीं कर पाई ना ही कोई काबिल वकील खड़ा कर पाई। सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है, जबकि आरोपियों ने 21 वकीलों को अपने पक्ष में खड़े कर झूठी दलीलें प्रस्तुत कर अपने आप को बरी करा लिया। वहीं दूसरी ओर रामनवमी, नववर्ष एवं हनुमान जयंती के जुलूस पर धारा 144 लागू कर तालिबानी प्रवृत्ति को दर्शा रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा की समाजो के साथ समरसता बढ़ती जा रही है जिसे समाज भी महत्व दे रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख डाॅ. सुरेश धाकड़, अशोक नवलखा, बद्री लाल जाट, उदयपुर देहात जिला संगठन प्रभारी डॉ.आई एम सेठिया, मिट्ठू लाल जाट, रतन लाल गाडरी, कमलेश पुरोहित, सोहन लाल आंजना, तेजपाल रेगर, करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, श्रवण सिंह, आशा पोखरना, भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र झंवर, सुधीर जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, पन्ना लाल भील, गोटूलाल सुथार, एमडी शेख, गब्बर सिंह, सत्यनारायण मेनारिया, अमर सिंह हाड़ा, शिवलाल धाकड़, पुष्पा वैष्णव, हरि सिंह जाट, भैरू सिंह चौहान, प्रधान देवेंद्र कंवर, बगदीराम धाकड़, हेमेन्द्र सिंह राणावत, दिनेश बुनकर, ज्योतिष पुरोहित, शंकर कुमावत, सी पी नामधराणी, विश्वनाथ टांक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment