PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने दिए प्रशंसा पत्र - Chittorgarh News

गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने दिए प्रशंसा पत्र

SHARE:

Police team that busted the gang was honored, SP Dharmendra Singh gave a letter of appreciation.

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और गंभीर वारदातों के त्वरित खुलासे के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत जिला विशेष टीम एवं साइबर सेल की टीमों ने दो महत्वपूर्ण मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर करीब 75 लाख रुपये मूल्य के नए डंपर की चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी का डंपर बरामद किया। वहीं, वृद्ध महिला से चांदी के आभूषण लूटने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस गैंग द्वारा की गई 30 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ।

दोनों मामलों में पुलिस टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने जिला विशेष टीम एवं साइबर सेल के पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंभीर एवं संगठित अपराधों के खुलासे में पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग किया। पुलिसकर्मियों की लगातार मेहनत, सतर्कता और टीम भावना के परिणामस्वरूप दोनों मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्मानित पुलिसकर्मी: साइबर सेल के एएसआई राजकुमार, रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष नायक, साहिल गुर्जर, पुरखाराम एवं मुकेश कुमार।

यह खबरें भी पढ़ें …

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *