जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद चित्तौड़ आगमन पर होगा भव्य स्वागत

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार 3 अप्रैल सोमवार को चित्तौड़गढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। बुथ स्तर से लेकर संगठन तक मजबूत पकड़ रखने वाले नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं उनकी नियुक्ति से पुरे राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष जोशी के  चित्तौड़गढ़ आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में रूट एवं स्वागत पोईन्ट को लेकर चर्चा की गई । मिठ्ठू लाल जाट, रणजीत सिंह भाटी, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, सागर सोनी, हर्षवर्धन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर आदि ने सुझाव दिये। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने जिले के सभी मंडलों से कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वागत स्थल पर पहुंचकर स्वागत को ऐतिहासिक व भव्य बनाने का आव्हान किया।

Leave a Comment