Jamal Khan spread the magic of Rajasthani folk music on the 66th Foundation Day of Sainik School Chittorgarh.

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने शुक्रवार को अपना 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया। स्थापना दिवस की संध्या पर स्कूल के शंकर मेनन सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल कैंपस की प्रथम महिला मोनिका जसरोटिया रहीं।
सांस्कृतिक संध्या में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राजस्थानी लोक कलाकार जमाल खान एवं उनकी टीम ने शानदार लोक गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम पधारो म्हारे देश’ की मनमोहक प्रस्तुति से हुई।
इसके बाद कलाकारों ने ‘गोरबंद’, ‘छाप तिलक सब छीनी’, ‘लड़ली लूमा झूमा’ और ‘घूमर’ सहित विभिन्न लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की शानदार जुगलबंदी पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम के समापन पर राजस्थान के प्रसिद्ध लोकगीत ‘निंबुड़ा’ की जोशीली प्रस्तुति ने पूरे सभागार में उत्साह और उमंग भर दी।
लोकगीतों के साथ प्रस्तुत राजस्थानी लोक नृत्यों ने राजस्थान की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कलाकारों के गायन, वादन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि मोनिका जसरोटिया, स्कूल प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार ने लोक कलाकार जमाल खान एवं उनकी टीम के सदस्यों को उपरना पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय सी. एल. भंडारकर ने किया, जबकि मंच संचालन कैडेट अंश बिलवाल ने किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, सैनिक स्कूल 66वां स्थापना दिवस, चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल, जमाल खान राजस्थानी लोक कलाकार, जमाल खान लोक संगीत, राजस्थानी लोक संगीत, राजस्थानी लोकगीत, राजस्थान लोक नृत्य, केसरिया बालम, गोरबंद लोकगीत, घूमर नृत्य, निंबुड़ा लोकगीत, चित्तौड़गढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम, सैनिक स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम, Chittorgarh News, Sainik School Chittorgarh, Sainik School Foundation Day, Jamal Khan Rajasthan Folk Singer, Rajasthan Folk Music, Rajasthan Folk Dance





