Wanted accused with a reward of Rs 25 thousand arrested, was hiding by driving a tempo in Ahmedabad.

चित्तौड़गढ़, 6 अगस्त। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर के आबकारी एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी नवरत्न वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी अहमदाबाद (गुजरात) में टेम्पू चलाकर मजदूरी करते हुए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इनामी वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम में एएसआई राजकुमार (साइबर सेल) सहित कांस्टेबल अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, जगदीश और रामकेश शामिल थे।
टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नवरत्न पुत्र भेरूदास वैष्णव, निवासी कश्मोर, थाना चंदेरिया, जो सांचौर जिला जालोर के आबकारी एक्ट प्रकरण में फरार चल रहा है, वर्तमान में अहमदाबाद में टेम्पू चलाकर मजदूरी कर रहा है और अपने गांव आने वाला है।
सूचना पर डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर नवरत्न वैष्णव को डिटेन किया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर को दी गई।
आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के कारण उसे नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान एवं कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर को सुपुर्द किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाना सांचौर के एएसआई सुरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल जयंतीलाल का भी योगदान रहा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






