गोपालनगर-मानपुरा रीको में सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी डिटेन

SHARE:

A series of thefts in Gopalnagar-Manpura RICO has been uncovered, with four accused arrested and three juveniles detained.

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने गोपालनगर-मानपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को मानपुरा निवासी राजकुमार कुमावत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार उनकी फैक्ट्री से 5 एचपी की 4 मोटर चोरी हो गई थीं, जबकि आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों से भी मोटरें एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की वारदातें करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 3 बाल अपचारियों को भी डिटेन किया गया। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी एवं अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई नवलराम, मनीष कुमार, रणजीतपुरी तथा विशेष टीम के एएसआई राजकुमार (साइबर सेल), रामावतार, सुनील कुमार, प्रहलाद, दुर्गेश, हेमराज, जोगेन्द्र, पदम और हरि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबरें भी पढ़ें…

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02: 2021 के एनडीपीएस मामले में ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, डीएसटी व गंगरार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें