ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02: 2021 के एनडीपीएस मामले में ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, डीएसटी व गंगरार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

SHARE:

Operation Sudarshan Chakra-02: Accused wanted in a 2021 NDPS case, carrying a reward of ₹2,000, arrested; joint operation by DST and Gangrar Police.

चित्तौड़गढ़, 04 जुलाई। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं गंगरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वर्ष 2021 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ़्तार किया है। आरोपी पुलिस थाना महामंदिर, जिला जोधपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत इनामी एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसटी प्रभारी निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाना महामंदिर, जोधपुर के एनडीपीएस प्रकरण में ₹2 हजार का इनामी आरोपी नरपत पुरी पुत्र सोहन पुरी गोस्वामी, निवासी कासेड़ी थाना गंगरार, जो हैदराबाद में आइसक्रीम बेचने का कार्य करता है, अपने गांव आया हुआ है।

सूचना का सत्यापन करने के बाद डीएसटी एवं गंगरार थाना पुलिस की संयुक्त टीम गांव कासेड़ी पहुंची, जहां बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे नियमानुसार डिटेन किया गया। इसके बाद पुलिस थाना महामंदिर, जोधपुर को सूचना देकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

डीएसटी प्रभारी निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार, एएसआई राजकुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल जगदीश, रामकेश, देवेंद्र, सुरेश सुंडा, अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, वीरेंद्र एवं शिशपाल, गंगरार थाना से एएसआई फूलचंद मीणा, कांस्टेबल नरेश एवं राजेश का विशेष योगदान रहा।

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत चित्तौड़गढ़ डीएसटी एवं गंगरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वर्ष 2021 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जोधपुर के महामंदिर थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहा था और हैदराबाद से गांव आने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें