Joint operation by DST and Mangalwar police: 2,800 liters of stolen, illicit chemical seized; four accused named.

चित्तौड़गढ़, 03 जुलाई। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों को नामजद करते हुए प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिश्चंद्र सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में मंगलवाड़ थाना पुलिस और डीएसटी ने सूचना के आधार पर छापरी क्षेत्र में एक बाड़े पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके से 7 ड्रमों में 1400 लीटर तथा 21 ड्रमों में औसतन 50 से 80 लीटर के हिसाब से कुल 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल बरामद किया गया। जिला रसद विभाग के अधिकारी हिमांशु जोशी की मौजूदगी में केमिकल जब्त किया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह केमिकल चित्तौड़गढ़ से उदयपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित राजहंस होटल के पीछे ट्रकों से उतारा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को नामजद कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: भगवानलाल थानाधिकारी मंगलवाड़, गोकुल लाल (एएसआई), भैरूलाल (एएसआई), टंवर सिंह (कांस्टेबल), श्रीभान सिंह, गजेन्द्र सिंह, भैरूलाल, एएसआई सुरज कुमार डीएसटी, कांस्टेबल वीरेंद्र, देवेंद्र, रामकेश, सुरेश सुंडा, जगदीश, अरविंद, अशोक एवं कृष्ण कांत।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता





