PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पैगम्बर साहब की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, कार्रवाई की मांग - Chittorgarh News

पैगम्बर साहब की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

SHARE:

A memorandum to the President demanding action against the alleged objectionable remarks against the Prophet.

चित्तौड़गढ़, 25 जून। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और हजरत आइशा सिद्दीका की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम उलमा चित्तौड़ की ओर से जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि कोलकाता के राजरहाट निवासी नाजिया इलाही द्वारा सोशल मीडिया पर पैगम्बर साहब और हजरत आइशा सिद्दीका के संबंध में की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस टिप्पणी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

तंजीम उलमा चित्तौड़ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक सामग्री हटाने और इस तरह की सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि धार्मिक हस्तियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग समाज में तनाव और वैमनस्य का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

इस अवसर पर तंजीम उलमा चित्तौड़ के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *