12 जून से शुरू होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर, मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

SHARE:

12 जून से शुरू होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर, मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को राहत पहुंचाने एवं विभिन्न विभागों की सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

शहरी सेवा शिविरों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार, नालियों की मरम्मत, सीवर लाइन दुरुस्ती, यूडी टैक्स जमा, पट्टा संबंधी कार्य एवं अन्य नगरीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं ग्रामीण शिविरों में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

शिविरों में जन्म-मृत्यु पंजीयन, पेंशन योजनाएं, पीएम स्वनिधि योजना, भवन स्वीकृति, नामांतरण एवं अन्य सेवाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें