The women’s group organized the Shri Khatu Shyam Kirtan and offered 56 offerings.

चित्तौड़गढ़। अधिक मास के पावन अवसर पर नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा श्री खाटू श्यामजी के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया तथा 56 भोग अर्पित किया गया।
कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर भजनों पर श्रद्धापूर्वक नृत्य किया। आयोजन में विभिन्न महिला सदस्यों ने प्रसाद एवं भोग व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता
Post Views: 7







