PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हाथ ठेला फुटकर फल व्यवसायी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, कमलेश गुर्जर बने अध्यक्ष - Chittorgarh News

हाथ ठेला फुटकर फल व्यवसायी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, कमलेश गुर्जर बने अध्यक्ष

SHARE:

New Executive Committee of Handcart Retail Fruit Vendors’ Union Announced; Kamlesh Gurjar Becomes President

चित्तौड़गढ़ में हाथ ठेला फुटकर फल व्यवसायी यूनियन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कमलेश गुर्जर अध्यक्ष, सलमान सचिव और देवकिशन चौधरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

चित्तौड़गढ़, 2 जून। हाथ ठेला फुटकर फल व्यवसायी यूनियन, चित्तौड़गढ़ की बैठक रविवार को खरडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कमलेश गुर्जर को अध्यक्ष, सलमान मेवाफरोश को सचिव तथा देवकिशन चौधरी को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित बैठक में व्यवसायियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा फुटकर फल विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से हुसैन भाई को संरक्षक, नाथूलाल खटीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश अहीर को सहसचिव तथा नियाज भाई, कुरबान भाई, मुकदर भाई, वसीम भाई एवं दिनेश खटीक (गोलप्याऊ) को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं भवानी शंकर रेगर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कोषाध्यक्ष देवकिशन चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रत्येक पूर्णिमा पर मासिक बैठक आयोजित कर व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी फल व्यवसायियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, एक-दूसरे का सहयोग करने तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में स्नेहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान उदयलाल, दिनेश, चंपालाल, दीपक, मनीष छीपा, अंतिम जैन, मुकेश रेगर, नरेश सिंधी, रामेश्वर जाट, प्रेम सालवी, पूरण सालवी, इंदर, अरविंद, शेरखान, गंगाराम मीणा, करण भोई, मांगीबाई, टीना भोई, यूनूस भाई, राजू अहीर सहित बड़ी संख्या में फुटकर फल व्यवसायी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *